दोस्तों क्या आप अपने परिवार, दोस्त और अन्य किसी भी सदस्य के लिए आधार कार्ड बनाना चाहते हैं अगर हां तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको बताने वाला हूं अपने मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं क्योंकि दोस्तों आज के टाइम में आधार कार्ड बनवाना काफी मुश्किल हो गया हैं दोस्तों पहले जब आधार कार्ड बनवाना होता था तो बहुत आसानी से हम किसी CSC सेंटर पर जाकर आधार कार्ड बना लेते थे मगर दोस्तों अभी के समय में आधार कार्ड बनाने के लिए काफी चक्कर काटना पड़ता हैं.
तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में घर बैठे मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं बहुत आसान स्टेप में आपको बताने वाला हूं तो अगर आपको अपने परिवार, दोस्त या किसी अन्य लोगों के आधार कार्ड बनाना हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें ताकि आपको आधार कार्ड बनाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ें
दोस्तों आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के निवासियों को जारी किया गया एक कार्ड है. यह दुनिया का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय डेटाबेस है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा एकत्र किया जाता है. इसमें आवेदकों की व्यक्तिगत और बुनियादी जानकारी के अलावा आईरिस स्कैन और उंगलियों के निशान शामिल हैं.
दोस्तों इसका उपयोग सरकार द्वारा पहचान और निवास के पते के प्रमाण के रूप में किया जाता है. आधार का उपयोग नए बैंक खाते खोलने, पासपोर्ट और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने के लिए एक पहचान प्रमाण के रूप में किया जाता है. तो चलिए दोस्तों शुरू करते है और जानते है आधार कार्ड कैसे बनाएं
![]() |
| मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं |
मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं?
दोस्तों अगर आप आधार कार्ड बनाने के लिए बार-बार आधार सेंटर के चक्कर नहीं कटना चाहते है और ना ही आधार संचालक को मनमर्जी के पैसे देना नहीं चाहते है यानी अपना समय और पैसा दोनों बचाना चाहते है तो आपको अपने घर बैठे ऑनलाइन अपने आधार नामांकन की एप्लीकेशन अपने फ़ोन या लेपटॉप से सबमिट कैसे करना हैं उसके लिए नीचे दिए सभी स्टेप को फॉलो करें.
स्टेप 1 : दोस्तों आधार कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फ़ोन या लेपटॉप के गूगल में Uidai लिख कर सर्च करना हैं.
स्टेप 2 : दोस्तों सर्च करने के बाद सबसे पहली वाली लिंक Uidai के ऑफिशियल वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर क्लिक करना हैं.
![]() |
| मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं |
स्टेप 3 : दोस्तों लिंक पर क्लिक करने के बाद वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा उसके बाद आपको Book an Appointment पर क्लिक करना हैं.
![]() |
| मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं |
स्टेप 4 : दोस्तों जैसे ही आप Book An Appointment पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद दूसरा पेज ओपन हो जायेगा जिसके बाद पहले वाला Proceed to Book Appointment छोड़कर दूसरा वाला विकल्प Proceed to Book Appointment पर क्लिक करना हैं क्योंकि इस दूसरे विकल्प में आप के नजदीकी आधार केंद्रों के नाम और पता दिया जाएगा जहाँ पर आप आसानी से पहुँच कर आधार नामांकन के लिए फिंगर प्रिंट दे सकते है.
![]() |
| मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं |
स्टेप 5 : जैसे ही दोस्तों दूसरा विकल्प Proceed to Book Appointment पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Online Aadhaar Services का पेज ओपन हो जायेगा. उसमे आपको अपनी ईमेल आईडी या अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना हैं तभी आप आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है इसलिए अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करना हैं फिर आपके मोबाइल नंबर पर जो OTP आएगा उसे यहाँ दर्ज करके सबमिट करना हैं.
![]() |
| मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं |
स्टेप 6 : दोस्तों OTP सबमिट करने के बाद आप पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे उसके बाद दोस्तों दूसरा पेज ओपन हो जायेगा इस पेज में आपको New Enrolment पर क्लिक करना हैं क्योंकि दोस्तों आप अपने लिए एक नया आधार नामांकन करना चाहते है यानी जब हम नया आधार कार्ड बनाते है तो इसे New Enrolment कहते है.
![]() |
| मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं |
स्टेप 7 : दोस्तों जैसे ही आप New Enrolment पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने इस तरह का पेज ओपन हो जायेगा जिसमें आपको अपना पूरा डिटेल्स सही सही भरना हैं.
![]() |
| मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं |
- Full Name : इसमें आपको अपना पूरा नाम दर्ज करना हैं जो नाम आप अपने आधार कार्ड और सभी दस्तावेजों में रखना चाहते है.
- Date of Birth : इसमें आप अपनी जन्मतिथि दर्ज करे जो आप के जन्म प्रमाण पत्र में लिखी हुई है.
- Gender : इसमें आपको अपनी Gender सेलेक्ट करना हैं यानि कि आप महिला है या पुरुष है वो सेलेक्ट करे.
- Resident Type : इसमें आपको Indian Resident सेलेक्ट करना हैं.
![]() |
| मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं |
स्टेप 9 : दोस्तों जैसे ही आप दूसरे वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Relative's का डिटेल्स डालने का ऑप्शन आ जायेगा तो आप यहां Relative का डिटेल्स ठीक से दर्ज करेंगे.
![]() |
| मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं |
- Relative’s Details : दोस्तों इसमें आपको अपने परिवार के किसी एक सदस्य की जानकारी दर्ज कर सकते है जैसे आप के माता-पिता या कोई बड़ा सदस्य, लेकिन उनके पास आधार नंबर या आधार कार्ड के लिए अप्लाई किया हुआ होना चाहिए, यानि UID या EID नंबर होना चाहिए।
- Relative’s Address : इसमें आप को उस व्यक्ति के आधार कार्ड पर लिखे हुए एड्रेस को दर्ज करना है जिसके बारे में आप ने “Relative’s Details” में जानकारी दर्ज की है.
- Contact Details : इसमें आपको वो मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना हैं जिसे आप अपने आधार कार्ड से जोड़ना चाहते है यानी आधार से लिंक करना चाहते है.
- Document List : इसमें आप अपने आधार नामांकन को सत्यापित करने के लिए आपको अपना कोई भी एक डॉक्यूमेंट्स सेलेक्ट करना हैं क्योंकि इसी दस्तावेज को प्रूफ मान कर UIDAI आप के लिए आधार कार्ड बनाएगा
दोस्तों जैसे ही आप पूरी डिटेल्स को सही सही फील कर लेंगे उसके बाद आपको Save & Proceed पर क्लिक करना हैं.
स्टेप 10 : दोस्तों जैसे ही आप Save & Proceed पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Review & Submit का पेज ओपन जायेगा इस पेज में आप अपनी दर्ज की हुई जानकारी आपको अच्छे से चेक करना है अगर कुछ गलत होता है तो आप Edit पर क्लिक करके सही कर सकते है और अगर दर्ज की हुई जानकारी सही है तो आप Policy Box को सेलेक्ट करके Submit पर क्लिक कर देना हैं.
स्टेप 11 : दोस्तों आधार कार्ड बनाने का फॉर्म सबमिट करते ही आप के सामने एक नया पेज ओपन जायेगा इसमें यह लिखा हुआ होगा Your Application has been Created और निचे अपॉइंटमेंट आईडी भी होगी उसके बाद आप Download Receipt पर क्लिक करके अपनी इस आईडी को अपने फ़ोन में डाउनलोड कर लें.
दोस्तों अब आपको क्या करना हैं इस डाउनलोड की हुई स्लिप को अपने नजदीकी किसी भी आधार सेवा केंद्र में जाकर दिखा सकते है और अपने आधार नामांकन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है या फिर आप अपने आस-पास के किसी ऑथोरिटी आधार सेंटर पर जाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है इससे आधार सेंटर में जाते ही आपका नंबर आ जायेगा और आपका आधार वेरिफिकेशन तुरंत हो जायेगा.
यह भी पढ़े :-
- बिना रिचार्ज के फ्री में इंटरनेट कैसे चलाएं?
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं?
- यूट्यूब से पैसे कैसे कमाएं?
- अनजान लड़की को कैसे पटाएं?
Conclusion
उम्मीद हैं दोस्तों मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं पूरी जानकारी आपको मिली होगी तो दोस्तों आप इन सभी तरीके से अपने परिवार, दोस्त या किसी भी लोगों के लिए अपने मोबाइल से आप घर बैठे आधार कार्ड बना सकते है तो दोस्तों आपको ये मेरी आर्टिकल घर बैठे आधार कार्ड कैसे बनाएं पसंद आया होगा अगर पसंद आया तो मेरे ब्लॉग खबरी माइंड पर वापस जरूर आएगा...!!
![[2022] मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं | Online Adhaar Card Kaise Banaye मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhhsM5XvR-IhC5yb62eYxHBqmlTHNUwze5XfmgH8gK2CAcJ_afXX9i19FWY03CZgo3ZckxKoLZkkx3dz9VLP23KFGr32PpdKvmuONMHN5su4VAMsY4EXCDLSex3oO84StPWuXvl1J-Zlq48X8bQIXfFFK5sXDl1XTemXj-KnNoHIcbxpZ2xhTZsuLmJ8A/s16000/%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%B2%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%20%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.webp)
![[2022] मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं | Online Adhaar Card Kaise Banaye मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgGCLCGGgHXNZZGBCR8p1rCF9EJ8aI8n8-BgRamMqaMQhLQ59a31TG9LzfEQ53pfi33nvW6j6Sy4UVGHbFXkSjAeumYpndTj2LL8sKVmpjAoEoKVJbe5D8AjUWH5JM2W8RI0DFys2F5kYWIFVurJ8uVOJ2AAC7ybNG5uW9D1qHn3i8ogbqEU4LQSxibeQ/s16000/Ghar%20Baithe%20Aadhaar%20Card%20Kaise%20Banaye.webp)
![[2022] मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं | Online Aadhaar Card Kaise Banaye मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgR-eAZtdX3mN_DQ0wmdIUnyDqgKcqwQlkLuHuHtVW6eLblGwUpcom_Py3BHx4Ta9wcbBxLCBfRucCGz9gAk_nYVwMaJ6UqmrbYfu_tR0668RQaPFbaDAjuN9A-MH2l3q5bIuAyq_EEv94_z8XiE7J7t1ngcPksdFFwHEPta-6JhGmGtKyll721i3wzRg/s16000/Aadhaar%20Card%20Kaise%20Banaye.webp)
![[2022] मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं | Online Adhaar Card Kaise Banaye मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhXMwkj-JFJsaORo-lCc39goVUgZmlSBFZ9gs5tmc0wr5ihBxIFkQ1KSKxAyYGdEOP8dbHE1dL2laDYh7tYCVZvuCdMzyf3tAQP6rJODOScRtFVDv5_IkMcM6uf85Qs9w4Lj0TiBbqxdpDrCZKy6Zi3bsjuZ43POG55fx1Zoqzhhm0widLRVf_PSZ1CPg/s16000/Online%20Aadhaar%20Card%20Kaise%20Banaye.webp)
![[2022] मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं | Online Adhaar Card Kaise Banaye मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhoLPAwR4YnnV5qFamdHz8aPOh2gU6rsRmV7VQ9BkbpiQYFevob2kQHjVQhu-9clmEX5RtcUNKJ1x2onxEY2yikmb9ZjU34Jo_Ci1GzUqKrgowPuKWflhBqwddia7N55-n6lbXQZmfeQc5JTQvZMGh2-eWqftJLkR_40I0nAH7HOI6g29G9b9qS77Typw/s16000/Aadhaar%20Card.webp)
![[2022] मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं | Online Adhaar Card Kaise Banaye मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjI_kQ8eGC5TCV32C5efo3Oi9lurtDqobWVaZqF1AKnm-_s9-fKr6b1LSE4jiQcfElLF4egmLP76UyAplgXoMC-OFCQfSzYBd-eKV9YOB0zu6QvKSsMiCRMhmosj5YpeoJ2r8aZLenkd6FCBTe35jG7vJZsuL_pqnRbxfsiPi4pftaSSko5bc0f2IqoMQ/s16000/Mobile%20Se%20Aadhaar%20Card%20Kaise%20Banaye.webp)
![[2022] मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं | Online Adhaar Card Kaise Banaye मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgplxm3TPLWl6ZenwG1NYz5MW-x6D6MNAu_L5nUr6OUmZCd1PtMC8g3oFuNpguAGAqYsfuN8rbU3NXHV0CWi57W7Vzxkzug78_1shyIGeSR-ApRq8HhKCr3e-rZLUuXqDkvLpakSRoh2sZ323_nY_LJ9hPxLTv0H85MARBDg0fHxuDZqsrSex5UEPwXVQ/s16000/Kaise%20Aadhaar%20Card%20Banaye.webp)
![[2022] मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं | Online Adhaar Card Kaise Banaye मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhJse3imwYeyV_B2wUw6HZ-O88IFAQk2qC0dfgiyzNZB_7ZWIR7-7V_G5fwhrZfu34ejrMWsnbjYsd06JzN18ph8RKQasGIBXXjO8bm2rdlfPnoo3MUQBHU9OkOy6-I58OiloENE0xFprn0WLbFbvNDVgVY2nL_mwNdRKaG0-9tpZfQ18WunoH8MJbBOg/s16000/Aadhaar%20Card%20Kaise%20Banayein.webp)
![[2022] मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं | Online Adhaar Card Kaise Banaye मोबाइल से आधार कार्ड कैसे बनाएं](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjcADovO5DlazvdowPhotW_Fi9ZsLVvSqWpvMJP1vJPsqnox9rPYLZJ26T13r6UEyzDOY89bT3YnjLxn0jVXMiWEVwYzfGygfjavLJAhlKX4osPTxDRYpdBD_dSW0hgGPhi99xzyIDnKauqeoIdSEu0ONgbzYl2tLjZnhzRleUxeF5nEsMezMzVN31Ykg/s16000/How%20To%20Make%20Aadhaar%20Card%20Online.webp)
No comments: